फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती में 4163 में से 426 ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती में 426 युवाओं ने मारी बाजी
विज्ञापन

हापुड़। ईबीएस बाबूगढ़ परिसर में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर जिले की दो तहसील के 4163 अभ्यार्थियों ने दौड़ में भाग लिया, जिनमें से 426 अभ्यर्थी सफल हुए। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों बीम, नाप तोल और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद मेडिकल जांच तक की प्रक्रिया हुई। भर्ती के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। इस दिन बुलंदशहर जिले की शिकारपुर और स्याना तहसील के अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका दिया गया। रजिस्ट्रेशन के बाद कुल 4163 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। जिनमें से 426 सफल रहे। इसके बाद इनकी मेडिकल जांच की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है। उनके खाने पीने आदि का भी विशेष ध्यान रखा गया है। भर्ती के दौरान परिसर में ही उन्हें यह सुविधाएं प्रदान की गई हैं। वहीं सेना में भर्ती होने के लिये आए युवकों में काफी उत्साह था, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह तड़के ही कैंट के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। अभ्यर्थी रात्रि में ही यहां पहुंचने शुरू हो जाते हैं। हालांकि भीड़ अधिक होने पर हंगामा और हो हल्ला भी हुआ। लेकिन मौके पर मौजूद सैन्य कर्मियों ने व्यवस्था संभाले रखी।
भर्ती स्थल पर रखा जा रहा सफाई का ध्यान
भर्ती प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों द्वारा सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफाई कर्मचारी बच्चों द्वारा प्रयोग कर फेंकी गई पानी की बोतलों, पॉलिथीन को एकत्र करनेे में जुटे रहते हैं। इस दौरान माइक पर भी युवाओं से भर्ती परिसर के आसपास गंदगी न करने की हिदायत भी देते रहते हैं।
विज्ञापन

आज होगी अमरोहा के युवाओं की दौड़
शनिवार को बाबूगढ़ में अमरोहा की तीन व बुलंदशहर की एक तहसील के युवा दौड़ में भाग लेंगे। कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि बुलंदशहर की तहसील अनूपशहर के अलावा अमरोहा जनपद की धनौरा, अमरोहा और हसनपुर तहसील के युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें