सेना भर्ती : बाबूगढ़ में बढ़े 14 ट्रेनों के स्टॉपेज
हापुड़। बाबूगढ़ में सेना भर्ती को लेकर ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ा दिये गये हैं। इसको लेकर मुरादाबाद मंडल की ओर से आदेश जारी किये गये हैं। ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ने से भर्ती में सम्मिलित होने वालों को सहूलियत मिलेगी।
बाबूगढ़ छावनी में 15 अक्तूृबर से सेना रैली भर्ती है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। पुलिस-प्रशासन से लेकर सरकारी अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं रेलवे भी भर्ती को लेकर बेहतर रेल सुविधा मुहैया कराने की कवायद कर रहा है। मुरादाबाद मंडल की ओर जारी पत्र में बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन अप लाइन की आठ ट्रेनें व डाउन लाइन की छह ट्रेनों के स्टॉपेज निर्धारित किये गये हैं।
--------
-14 से 26 अक्तूबर तक रुकेंगी ट्रेनें
मुरादाबाद मंडल की ओर से सभी 14 ट्रेनों के स्टॉपेज 14 अक्तूबर से लेकर 26 अक्तूबर तक निर्धारित किये गये हैं। उसके बाद एक्सप्रेस ट्रेनों के चलने व रुकने की प्रक्रिया पूर्ववत ही रहेगी।
-----
-इन ट्रेनों के स्टॉपेज..
अप लाइन ट्रेनें
15273-रक्सोल सत्याग्रह एक्सप्रेस
14673-शहीद एक्सप्रेस
14649-सरयू यमुना एक्सप्रेस
15621-अवंत एक्सप्रेस
15529-अवंत जनसाधारण एक्सप्रेस
14009-चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस
14555-बरेली एक्सप्रेस
14043-गढ़वाल एक्सप्रेस
-------
-डाउन लाइन ट्रेनें..
14044-गढ़वाल एक्सप्रेस
14556-बरेली एक्सप्रेस
14312-आलाहजरत
14322-भुज बरेली
22454-राज्यरानी एक्सप्रेस
14316-इंटरसिटी एक्सप्रेस