फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मरीजों में टीबी की पुष्टि से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मरीजों में टीबी की पुष्टि से हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन टीबी खोज अभियान के तहत शनिवार को विभाग की 58 टीमों ने 2795 घरों में जाकर करीब 15 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, इसमें 155 संदिग्धों से सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं। अभी तक तीन मरीजों में टीबी की पुष्टि हो चुकी है।
शासन की मंशा देश से टीबी को जड़ से खत्म करना है। इसी उद्देश्य से जिले में दस दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को विभाग की 58 टीमों ने अभियान चलाया, 2795 घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 155 लोगों में टीबी के लक्षण मिले, जिनसे सैंपल लेकर जांच के लिए एकत्र कर, लैब भेज दिया गया है। इतना ही नहीं तीन मरीजों में अभी तक टीबी की पुष्टि हो चुकी है। टीबी कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि टीबी पॉजीटिव मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें