फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर साढ़े सात लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर साढ़े सात लाख ठगे
विज्ञापन

हापुड़। जमीन बेचने के नाम पर नगर निवासी एक व्यक्ति से दो लोगों ने साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़ित को धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहकमाल निवासी प्रवीन सिंघल प्रॉपट्री डीलिंग का काम करता है। उसने बताया कि तीन मार्च 2019 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आयी। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम विनोद शर्मा बताया और हापुड़ में जमीन खरीदने की बात कही। इसके बाद उक्त व्यक्ति हापुड़ में उससे मिलने पहुंचा। आरोपी ने पीड़ित ने गौतमबुद्धनगर के दादूपुर निवासी सुभाष चंद नागर की जमीन सस्ते में दिलाने की बात कही। जमीन की ऐवज में मिलने वाले कमीशन को दोनों में बराबर बांटने की बात तय हुई। जमीन और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद सौदा साढ़े सात करोड़ रुपए में तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बयाने के तौर पर आरोपी को साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। पीड़ित ने स्टाप पर रुपए अदा करने की जानकारी लिखकर भूमि मालिक के हस्ताक्षर करा लिए। बाद में दोनों ने बैनामा करने से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत करने पर पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के ओश पर पुलिस ने जनपद गौतमबुद्धनगर के दादूपुर निवासी विनोद शर्मा, रिजवान और सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें