डिश के तारों से विद्युत खंभों पर हो रहे फॉल्ट
हापुड़। नगर के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी में बिजली के खंभों पर लगे डिश के तार फाल्ट का कारण बन रहे हैं। आए दिन हो रही परेशानी के कारण लोगों की शिकायत के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर तारों को हटाया।
नगर के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी निवासी तरुण कंसल ने बताया कि मोहल्ले में बिजली के खंभों पर डिश केबिल वालों द्वारा तारों का जाल बना रखा है। तारों की अधिकता के कारण बिजली के तारों में उलझकर आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों में हो रही इस प्रकार की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग से शिकायत की गयी थी। इसके बाद सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तारों को हटा दिया।