ग्रामीणों ने की ट्रांसफार्मर से लाइन जुड़वाने की मांग
हापुड़। गांव अदायनगर सुमाल के ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम से गांव में रखे ट्रांसफार्मर में लाइन जुड़वाने की मांग की, जिससे गांव में 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो सके। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में पंचायतघर के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, लेकिन उसमें लाइन नहीं जुड़वाई गई है। जिसकी शिकायत कई बार गढ़मुक्तेश्वर बिजली डिवीजन के अफसरों से भी की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीण मामले की शिकायत तहसील दिवस में भी कर चुके हैं। अफसर ग्रामीणों की परेशानियों को लेकर पूरी तरह से सुस्तपूर्ण रवैया अपनाये हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर शिकायत करने वालों में हरि सिंह, सतपाल, सत्यप्रकाश, रणवीर सिंह, मोहित, शिवकुमार, कलवा, ओमवीर, रामवीर आदि शामिल रहे।