फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को महापंचायत, 17 से शुरू होगा जेल भरो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 को महापंचायत, 17 से शुरू होगा जेल भरो आंदोलन
विज्ञापन

हापुड़। निर्माणाधीन एनएच-235 से दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर लिंक व सर्विस रोड की मांग को लेकर 22 दिन भी ग्रामीणों व भाकियू कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने सर्विस रोड नहीं बनने पर 16 को महापंचायत कर 17 सितंबर से जेल भरो आंदोलन शुरू करने की हुंकार भरी।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व धनौरा ग्राम प्रधान पति योगेश्वर त्यागी ने कहा कि 16 सितंबर को भाकियू व प्रभावित गांवों का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट जाकर, उतार चढ़ाव के संबंध में डीएम से वार्ता करेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे धरना स्थल पर पंचायत कर, आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी, जिला सचिव इफ्तेेखार खां ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई मुचलका प्रक्रिया और नोटिस चस्पा आंदोलनकारियों का हौसला नहीं डिगा सकते। ग्रामीणों को हाईवे पर यदि लिंक व सर्विस रोड की सौगात नहीं दी गई तो 17 सितंबर को बड़े स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में नानक चंद शर्मा, ज्ञान सिंह, मूलचंद सिंह, सतीश चंद, सुरेश चंद, महेश जाटव, सोनू त्यागी, हबीब चौधरी, मुबारक अली, जावेद, सताऊत अली, तशरीफ खां, राज कुमार, नरेश कुमार, मुनेश, टीटू, नानकचंद, सुशील, सचिन, गौरव, सतीश कुमार, बिन्नू, मुकेश त्यागी, अनुज कुमार, मुनेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें