फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रोड पर पलटा थ्रीव्हीलर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर पलटा थ्री व्हीलर, दो युवक घायल
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ रोड पर सोमवार रात मेरठ की ओर से आ रहा एक थ्री व्हीलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें बैठे दो युवक घायल हो गए। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद थ्री व्हीलर काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

सोमवार रात एक थ्री व्हीलर मेरठ की ओर से तहसील चौपला आ रहा था। रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचने पर तेजरफ्तार थ्री व्हीलर के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में थ्री व्हीलर ने जोरदार कट मारा, जिसके चलते वह पलट गया। थ्री व्हीलर में सवारी के रूप में बैठे पिलखुवा निवासी दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। उधर, दुर्घटना के बाद थ्री व्हीलर काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, लोगों का कहना था कि थ्री व्हीलर का चालक नशे में था। जिसके कारण दुर्घटना हुई। बाद में वह लोगों की मदद से थ्री व्हीलर को सीधा कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें