फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की विसंगति, सरकारी विभागों के शोषण पर उद्यमियों के पलायन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न से त्रस्त छोटे उद्यमियों ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन

हापुड़। बाजार में मंदी, जीएसटी विसंगति और अधिकारियों के शोषण के विरोध में मंगलवार को हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में उद्यमियों ने समस्याओं से निजात नहीं मिलने पर पलायन की चेतावनी दी है। वहीं इस संबंध में उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा।
हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव व आईआईए के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन गुप्ता ने कहा कि एक राष्ट्र एक कर की अवधारणा को लेकर जीएसटी कानून बनाया गया था। इस कानून को अच्छा व सरल बताया जा रहा था, लेकिन इसे लागू हुए दो वर्ष बीतने पर भी समस्याएं सुलझने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। जीएसटी पर उद्यमियों को आरटीसी क्लेम भी नहीं मिल पा रहा है। चेयरमैन संजय सिंहल ने कहा कि सरकारी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उनका कोई भी काम, बिना सुविधा शुल्क लिए नहीं होता। ऐसे में एनओसी व जरूरी कार्य कराने के लिए उन्हें वर्षों चक्कर लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्यमियों को 24 घंटे के अंदर लोन मिलने की बात कही थी, लेकिन बैंकों की लापरवाही के कारण उद्यमियों को महीनों तक लोन नहीं मिलता है। इस समस्या का निस्तारण कराया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हापुड़ को जिला बने आठ साल से अधिक हो चुके हैं। लेकिन अभी तक यहां इंडस्ट्रीयल एरिया नहीं बन सका है। बिजली आपूर्ति भी सही नहीं मिलती है। मौके पर सुनील जैन, अमित मित्तल, सचिन अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फाइल संख्या 08 का जोड़---
जिले में हैं छोटे बड़े 700 लघु उद्योग
हापुड़ जिले में छोटे बड़े करीब 700 लघु उद्योग हैं। इनमें बर्तन, तेल, लकड़ी, कागज, पार्ट्स, गारमेंट आदि शामिल हैं, इन दिनों सभी उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। इसके अलावा जीएसटी की विसंगति व अधिकारियों के शोषण से व्यापारी परेशान हैं।
हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता का कहना है कि दिवाली आ रही है, लेकिन बाजार पूरी तरह से ठंडा पड़ा है। ऊपर से अधिकारियों का शोषण उन्हें परेशान कर रहा है। जीएसटी में अभी भी खामियां हैं, जिन्हें सरकार को दूर करने की जरूरत है। --फोटो संख्या---27
विज्ञापन

हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल का कहना है कि इन दिनों कोई भी कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है। उद्यमियों का लगातार शोषण हो रहा है। सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा। मंदी के कारण उद्योगों को चलाना मुश्किल हो रहा है।--फोटो संख्या--28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें