फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका पर बिना स्कूल आए वेतन लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका पर बिना स्कूल आए वेतन लेने का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक कालेज में तैनात शिक्षिका पर बीते 18 साल से कालेज में पढ़ाने न आने के बावजूद वेतन पाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की शिकायत सीएम से की गई है।
विज्ञापन

नगर के बराही मोहल्ला निवासी राजकुमार त्यागी ने बताया कि कालेज की उक्त शिक्षिका ने अधिकारियों के साथ सांठगांठ की हुई है। जिसके परिणामस्वरूप वह कालेज में नहीं आती है, जबकि वेतन पूरा पा रही है। बीते दिनों जांच में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, ऐसे में छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। इतना ही नहीं शिक्षिका स्वयं को कालेज की प्रबंध समिति के किसी पदाधिकारी की रिश्तेदार बताती है। इस मामले में राजकुमार त्यागी ने सीएम व शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें