फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक : शहर को जलभराव से मिलेगी मुक्ती, 183 प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक : शहर को जलभराव से मिलेगी मुक्ती, 183 प्रस्ताव पास
विज्ञापन

हापुड़। शहर को जल्द ही जलभराव से मुक्ती मिलेगी। वहीं वार्डों में खराब सड़कों की भी समस्या नहीं होगी। नगर पालिका में हुई बोर्ड बैठक में करीब 15 करोड़ रुपयों के 183 प्रस्ताव पास हुए हैं। वहीं तीन प्रस्तावों को सभासदों की आपत्ति के बाद निरस्त कर दिया गया।
नगर पालिका सभागार में सोमवार को दोपहर तीन बजकर नौ मिनट पर चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रस्ताव संख्या 18 तक शांतिपूर्ण तरीके से चर्चा हुई, लेकिन सभासदों ने वार्डों में विकास कार्य संबंधी प्रस्ताव संख्या 19 को लेकर जमकर आपत्ति जताई। सभासदों अपने-अपने वार्डाें में विकास कार्य कम होने का हवाला भी दिया। कुछ सभासदों ने अपने वार्ड में पिछले छह माह में एक भी कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। वहीं भवनों पर नामांतरण संबंधी शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को होल्ड पर रखा गया।
विज्ञापन

सभासद नितिन पारासर ने मरम्मत की धनराशि सभी वार्डों में बराबर बांटने, वार्डों में एलईडी लाइट व पोल लगवाने की मांग रखी। सभासद रेनू गर्ग ने पालिका अफसरों पर जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया। मजीदपुरा में नाला निर्माण, जातिसूचक नाम वाले वार्डों का नाम बदलने, वार्डों में साफ-सफाई, पत्थर पुलिया, वार्डों में हैंडपंप, मेंबर का नाम विकास कार्य पत्थर पर नहीं डाले जाने को लेकर भी सभासदों ने नाराजगी जताई। सभासद बाबूद्दीन ने करीमपुरा कब्रिस्तान में गंदगी, रामपुर रोड पर नाला निर्माण, पेयजल समस्या, सभासद नरेश भाटी ने बाबा साहब की प्रतिमा लगाने, रेलवे स्टेशन के निकट लगी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की साफ-सफाई कराने व सभासद महेश चंद सैनी ने सड़क निर्माण व सभासद धर्मदत्त सिंह ने चमरी में गोशाला संबंधी प्रस्ताव पर विरोध प्रकट किया। बैठक में पालिका ईओ जेके आनंद, एई प्रदीप कुमार सहित 40 सभासद मौजूद रहे।
बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
मेरठ चौपला से गढ़ फ्लाई ओवर तक डिवाइडर पर फैंसी डेकोरेटिव पोल व फैंसी लाइट कार्य- 1.41 करोड़
14वें वित्त से करीब 10 करोड़ रुपये 49 कार्य
सात नालों पर जाल निर्माण- 29 लाख
वार्डों में तारकोल सड़क- 36.39 लाख
पालिका परिसर व फ्रीगंज रोड पर शौचालय निर्माण- 13 लाख
10 वाटर हार्वेस्टिंग- 17 लाख
पौधरोपण कार्य- 24 लाख
कुत्ता व बंदर पकड़ने पर खर्च-10.41 लाख
डस्टबिन रखवाने पर खर्च- 12.50 लाख
सफाई उपकरण व्यय- 76 लाख
इन प्रस्तावों पर हुई आपत्ति
- प्रस्ताव संख्या 91 व 93 में वर्णित प्रकाश विभाग में चलायमान गाड़ियों से संबंधित प्रस्ताव पर आपत्ति जताई गई। प्रस्ताव संख्या 78 में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य के लिए सभासद बिरजू ने वारंटी को लेकर आपत्ति जताई।
मलिन बस्तियों में बनेंगे प्राथमिक विद्यालय
- बैठक में मलिन बस्तियों में प्राथमिक विद्यालय बनाने संबंधी प्रस्ताव पर सभासदों ने सहमति प्रकट की। शहर की एक रोड वरिष्ठ पत्रकार स्व. ताराचंद मार्ग के नाम करने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि पालिका बोर्ड बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जल्द ही शहर में करोड़ों की लागत से विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें