फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर सलामतपुर में गन्ना क्रय केंद्र लगाने की मांग पर ग्रामीणों की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र लगाने की मांग पर ग्रामीणों ने की पंचायत
विज्ञापन

हापुड़। मुबारकपुर सलामतपुर के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में पंचायत कर, गांव में शुगर मिल का गन्ना क्रय लगाने की मांग उठाई। इस संबंध में गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर, पैराई सत्र शुरू होने से पहले ग्रामीणों को केंद्र की सौगात दिलाने की मांग उठाई है।
पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 300 किसानों के बॉंड हैं। लेकिन कोई क्रय केंद्र नहीं होने के कारण उन्हें 12 किलोमीटर दूर जाकर सिंभावली मिल के गेट पर जाना पड़ता है। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग और एनएच-24 पडने से कई बार किसानों को हादसे का शिकार भी होना पड़ता है। बीते वर्ष भी उन्होंने गांव में ही क्रय केंद्र लगवाने की मांग उठाई थी, लेकिन उनकी समस्या को नहीं सुना गया। रविवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर, नया पैराई सत्र शुरू होने से पहले गांव में साबितगढ़, अनामिका, नंगलामल या सिंभावली मिल का क्रय केंद्र खुलवाने की मांग उठाई। इस संबंध में ग्रामीणों ने गन्ना आयुक्त को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ब्रह्म सिंह, साहब सिंह, राजपाल प्रधान, चरण सिंह, रामशरण, उरेंद्र कसाना, पप्पू, नत्थीराम, मन्नू शर्मा, चंद किरण शर्मा, राजीव, बब्लू नागर, सतवीर, विरेंद्र, बाल किशन, प्रमोद मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें