फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट कर, फायर झौंकने वाले पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट कर फायर करने वाले पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी व्यक्ति से लूटपाट और मारपीट कर फायर करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन

छपकौली निवासी अनुज ने बताया कि 11 अगस्त 2019 की शाम करीब पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव चितौली मार्ग स्थित चंडी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कार सवार युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसकी कंपटी पर तमंचा सटाकर गले से सोने की चैन और जेब में रखी बारह हजार की नकदी लूट ली। हत्या के इरादे से उस पर फायर भी झोंका, लेकिन इससे वह बच गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें