खादर क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने डाला डेरा
हापुड़। गढ़ के खादर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से पनप रही बीमारियों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के लिए मानीटरिंग की जा रही है। बुखार आदि से पीड़ित मरीजों को दवा खिलाकर, उनसे फीडबैक भी लिया जा रहा है।
गढ़ के खादर क्षेत्र में गंगा में उफान से बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इस पानी से लोगों में संक्रमण, संचारी रोग फैलने की आशंका है। बीमारियां की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों की टीम गांवों में पहुंची है। शुक्रवार को टीम ने घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग व संक्रमण से बचने की जानकारी दी गई। साथ ही बुखार से पीड़ित मिले मरीजों को दवाएं उपलब्ध करायी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि खादर क्षेत्र में लोगों को बीमारियों से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र की पूरी मानीटरिंग की जा रही है।