फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की
विज्ञापन

हापुड़। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में बोर्ड के नए सदस्यों को स्वागत किया गया और बोर्ड को मजबूती से कार्य करने पर बल दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त चेयरमैन प्रमोद गोयल ने की। मंडलीय सचिव धीरज चुग ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया कांवड़ सेवा शिविर इस वर्ष भी भली भांति संपन्न हुआ। इस संबंध में प्रस्तुत लेखा जोखा भी सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद गोयल, सचिव शांतनु सिंघल एवं कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने सर्वप्रथम सभी बोर्ड सदस्यों एवं नए बोर्ड सदस्य गौरव अग्रवाल एवं सुनील जैन का नए बोर्ड में स्वागत किया। इसके बाद सीईसी सदस्य विजय शंकर शर्मा द्वारा मसूरी में आयोजित की गई जनरल मीटिंग में चर्चित विचारों की समीक्षा की गई। जनरल मीटिंग में हापुड़ चैप्टर के सबसे अधिक सदस्यों के भाग लेने पर हर्ष प्रकट किया गया। बैठक में कुछ सदस्यों ने बोर्ड को अवगत कराया कि अभी काफी उद्यमियों को जीएसटी से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय सचिव अशोक छारिया, सीईसी विशेष आमंत्रित सदस्य अमन गुप्ता, अतुल गोयल, शांतनु सिंघल, पवन शर्मा, कपिल अरोड़ा, अभिषेक मित्तल, सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुनील वर्मा, सतीश बंसल, नीरज गुप्ता, हरीश ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें