फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर में बाढ़ से हजारों लोगों की जान को खतरा

Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो जतिन त्यागी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के मौसम में उफनती गंगा से गढ़ के खादर क्षेत्र में आया बाढ़ का पानी, महामारी फैला सकता है। पानी उतरने के साथ ही घातक बीमारियों के फैलने की आशंका है। इस पर अलर्ट हुए स्वास्थ्य विभाग ने दस स्थानों पर चौकियां स्थापित कर दी हैं। चिकित्सकों की टीमों का गठन कर, घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर, दवाएं दी जा रही हैं। लोग सावधानी बरतें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही ही जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में गढ़ का खादर क्षेत्र बहुत से परेशानियां झेलता है। यहां के लोगों में अक्सर संचारी रोगों का असर देखने को मिलता है। क्योंकि जलभराव के कारण मच्छरों का लार्वा पूरे साल लोगों में मलेरिया जैसे रोगों को फैलाता है। इस बार फिर से बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया है। जमीन और वातावरण में नमी के साथ ही बहुत सी बीमारियां फैलने की आशंका है। बीते वर्षों पर गौर करें तो इन दिनों में यहां के अधिकांश लोगों में पेट का संक्रमण, मलेरिया, वायरल बुखार अधिक देखने को मिला है।

मामले की गंभीरता पर स्वास्थ्य विभाग समय रहते अलर्ट हो गया है। सीएमओ के निर्देश पर प्रभावित 10 क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित करायी गई हैं। इन चौकियों पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट भी तैनात किए हैं, दवाओं का पर्याप्त स्टॉक भेजा गया है। नोडल अधिकारी को नामित कर, हर संभव मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। बहरहाल, इस क्षेत्र के लोगों को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि इन दिनों फैलने वाली बीमारी उनकी जान पर भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनाई हैं चौकी
खादर क्षेत्र में पडने वाले आलमनगर, प्रसादीपुरा, इनायतपुर, अब्दुल्लापुर, नया गांव, रामपुर, नियामतपुर, सकरपुर, लठिरा समेत 10 स्थानों पर बाढ़ चौकियां बनायी गई हैं।

घर घर जाकर हो रही मरीजों की निगरानी
बाढ़ चौकियों पर तैनात चिकित्सकों की टीम घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। संदिग्ध मरीज के सैंपल लिए जा रहे हैं।

दवाओं का स्टॉक भेजा
सीएमओ ने इन चौकियों पर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा, गोली उपलब्ध करा दी है। साथ ही चिकित्सकों को भी निर्देशित कर दिया है।

खादर क्षेत्र के लोग यह बरतें सावधानी
* पीने का पानी उबाल कर ही पिएं।
* पानी में क्लोरीन की गोली डालें।
* घर के अंदर पानी न भरने दें।
* मच्छरों की आशंका होने पर पानी में मिट्टी का तेल डालें।
* समस्या होने पर मरीज को चिकित्सक से परामर्श दिलाएं।
-अधिकारी कहिन-
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजवीर सिंह का कहना है कि बाढ़ संभावित क्षेत्र में बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए तैयारी पूरी हैं। बाढ़ चौकियां स्थापित करा दी गई हैं, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें