फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरैल में 11 अगस्त की रात दो पक्षों में हुए खूनी संर्घष के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के चौदह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में एक पक्ष के घायल युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिससे गांव में गम का माहौल है।
गांव गिरधरपुर तुमड़ैल निवासी लीलू और ओमी पक्ष के लोगों के बीच 11 अगस्त की रात मामूली कहासुनी के बाद खूनी संर्घष हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंड़े और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने चौदह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

उधर, घायलों में ओमी के पुत्र अमित कुमार(21) और गुड्डू की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हेें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार रात अमित ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया। जहां उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमित बीए का छात्र था।
विज्ञापन

थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज है। पीड़ित पक्ष के मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें