फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के गांवों को मिलेगी 18 घंटे बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों को मिलेगी 18 घंटे आपूर्ति, जिले के लिए नया शेडयूल जारी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के गांवों को अब रोजाना 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति मिलेगी। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग ने हापुड़ के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिकारियों को भी इस संबंध में कड़े दिशा निर्देश मिले हैं। बिजली की कटौती कर, खेल नहीं किया जा सकेगा।
सूबे के मुख्यमंत्री देहात अंचल को 18 घंटे आपूर्ति देने की घोषणा पहले की कर चुके हैं, लेकिन आपूर्ति के नाम पर जिले में हमेशा ही खेल होता रहा है। दिन और रात में देहात को बामुश्किल 12 घंटे तक ही आपूर्ति मिल पा रही थी। इस तरह की शिकायतें शासन तक पहुंची।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता पर केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग ने सभी कंट्रोलों को आदेशित किया है कि देहात अंचल को हर हाल में 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। हापुड़ के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
मोदीपुरम कंट्रोल में आता है हापुड़
- हापुड़ जिले मोदीपुरम कंट्रोल के अधीन आता है। यहीं के आदेश पर हापुड़ के बिजलीघरों को आपूर्ति मिलती है। हापुड़ समेत मेरठ, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, अमरोहा भी इसी कंट्रोल के अधीन आते हैं।
यह है नया शेड्यूल
- हापुड़ जिले के देहात अंचल को शाम 5.45 से सुबह 9.45 बजे तक व दोपहर 12.45 से अपराह्न 2.45 बजे तक आपूर्ति मिलेगी। जिले के लिए यह शेड्यूल लागू किया गया है।
विज्ञापन

कोट
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि कंट्रोल से शेड्यूल मिल चुका है। देहात अंचल को 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें