फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद आज, ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे होगी नमाज
विज्ञापन

हापुड़। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से बकरीद मनायी जाएगी। बिजली, साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से जिला, प्रशासन भी अलर्ट है।
सोमवार यानी आज बकरीद है। ऐसे में कानून व्यवस्था बरकरार रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। एसपी ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका के ईओ ने भी साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हापुड़ की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय
हापुड़। शहर काजी कारी असगर ने सोमवार को मनाई जाने वाली बकरीद के लिए ईद की नमाज का समय घोषित किया है।
ईदगाह- सुबह 7.30 बजे
जामा मस्जिद-7.45 बजे
मक्का मस्जिद-8 बजे
मरकज मस्जिद- 6.45 बजे
फैजुल कुरान मदरसा-7.15 बजे
मस्जिद मुगीसा-7.45 बजे
बुलंदशहर रोड पर सुबह रहेगा रूट डायवर्जन
हापुड़। नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। ईद की नमाज के लिए बुलंदशहर रोड पर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। मेरठ व बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहनों को निजामपुर बाईपास की ओर से निकाला जाएगा। यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह का कहना है कि तैयारी पूरी कर ली गई है।
बाजारों में रही चहल पहल
हापुड़। बकरीद के चलते रविवार को बाजार सजे रहे। बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा बाजार में जमकर खरीदारी की गई। बाजार में शीर के लिए प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ की खूब बिकी हुई। कपड़ों की दुकान पर भारी भीड़ मौजूद रही। बाजारों में मुस्लिम महिलाओं की भीड़ अधिक दिखाई दी। किराना बाजार में मसालों और मेवों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

-हापुड़ में 65 हजार का बिका (रुस्तम) बकरा
बुलंदशहर रोड पर बकरीद के मद्देनजर बकरों की जमकर बिक्री हुई। रुस्तम नाम के बकरे को सर्वाधिक 65 हजार रुपये में खरीदा गया। दिनभर बकरों की खरीद के लिए भीड़ लगी रही।
-माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी डा.यशवीर सिंह का कहना है कि बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया जाए। माहौल बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस, प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें