आज मिलेगी भरपूर आपूति, फाल्टों से नहीं होगी परेशानी
हापुड़। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर जिले को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। फाल्टों को तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा। इस संबंध में निगम अफसरों ने बिजलीघरों पर तैनात अवर अभियंताओं को निर्देशित कर दिया है।
बकरीद पर बिजली की किल्लत से लोगों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। निगम अफसरों ने जिले को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए कंट्रोल से अनुमति ले ली है। व्यवस्था बनाने के लिए जिलेभर के बिजलीघरों पर तैनात अवर अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए हैं। लाइनमैन और एसएसओ को अलर्ट कर दिया है। फाल्ट की सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचेंगे और समस्या का समाधान करेंगे।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि बकरीद पर लोगों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिले को निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी।