कार्रवाई ना होने पर एडीएम से लगाई गुहार
हापुड़। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी रामेश्वरी ने मारपीट के मामले में एडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मेडिकल करने में चिकित्सकों पर भी लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता ने एडीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 17 जुलाई को मोहल्ले के कुछ लड़कों ने झगड़े में डंडा मार दिया था। इससे उनके हाथ की उंगली टूट गई थी। पीड़िता ने मामले की पुलिस से भी शिकायत की थी। साथ ही परिजन पीड़िता का मेडिकल कराने भी गए थे। आरोप है कि चिकित्सकों ने टूटी हड्डी को गुम चोट पीड़ित परिजनों को बताया। जब 5 अगस्त को पीड़िता ने मामले से सीएमओ को अवगत कराया तो उन्होंने पीड़िता का दोबारा मेडिकल कराने के आदेश दिए थे। उसके बाद चिकित्सकों ने अपनी गलती भी स्वीकार की थी। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट बाद में ले जाने की बात कही थी। उसके बाद जब पीड़िता अपना मेडिकल लेने गईं तो चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले में सही मेडिकल रिपोर्ट दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।