फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवलोक कालोनी में सोमवार रात एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस गृहक्लेश के चलते महिला द्वारा आत्महत्या करना बता रही है।
नगर के मोहल्ला देवलोक कालोनी निवासी अनीता शर्मा (32) पत्नी ललित शर्मा मंगलवार सुबह अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली थी। ललित ठेकेदारी का काम करते हैं। बताया जाता है कि महिला अपने दो बच्चों के अलावा परिवार के अन्य लोगों के साथ घर पर मौजूद थी। जबकि पति किसी कार्य से शहर से बाहर गए हुए थे। महिला की मौत की खबर मोहल्ले में आग की तरह फैल गयी। घर पर मोहल्ले के लोगों का तांता लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। फिलहाल किसी की ओर से तहरीर भी नहीं आयी है। गृहक्लेश के चलते सोमवार को परिजनों से कुछ मनमुटाव के कारण महिला ने आत्महत्या कर ली। शाम के समय महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें