दोस्तों के सामने पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश
हापुड़। नगर निवासी एक महिला ने दहेज न देने पर पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने के अलावा दोस्तों के सामने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
एफआईआर में महिला ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में पांच लाख और लग्जरी कार की मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बाद को लेकर आए दिन पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाये। इतना ही नहीं दोस्तों के सामने भी दुष्कर्म की कोशिश की। पति ने उसका जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। मामले की शिकायत करने पीड़िता कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ही है।
3-
नितिन दीक्षित 03एचपीआर 22