फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था के निर्देश
विज्ञापन

हापुड़। जिले में हुए विकास कार्यों की शुक्रवार को डीएम ने समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नौ अगस्त को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों से तैयारियां पूर्ण करने को कहा।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अदिति सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिये कि जिले में संचालित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था करायी जाए। इसके अलावा चिकित्सकों की उपस्थिति का निरंतर सत्यापन किया जाए। बिना सूचना दिये अनुपस्थित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। दवाईयों की उपलब्धता सभी चिकित्सालयों में पूर्ण कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित पेंशन योजनाओं में जो भी आवेदन पात्र हुए हैं, उनको अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जाये तथा कार्य प्रणाली में तेजी लाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन की महत्वपूर्ण सामूहिक विवाह योजना में रुचि लेकर कार्य किया जाये। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा एक सप्ताह में बंद पाईप योजनाओं को संचालित कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी की। डीएम ने नौ अगस्त को पौधारोपण अभियान के तहत विभागों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें