फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! कालोनी में नहीं आता कोई सफाईकर्ममी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! कालोनी में नहीं आता कोई सफाईकर्मी
विज्ञापन

हापुड़। शहर के श्रीनगर, शिवपुरी, पटेलनगर व वार्ड-35 में गंदगी और खराब लाइटों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर श्रीनगर, शिवपुरी, पटेलनगर निवासी शैलेंद्र गुप्ता, सारिका गुप्ता, प्रमोद पारासर, सुशील शास्त्री, सुबोध शास्त्री, सोनू, नरेंद्र गुप्ता आदि ने नगर पालिका ईओ को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वार्ड 29 व 30 में तीन मोहल्ले व कालोनियां सम्मलित हैं। यहां पर नालियों की साफ-सफाई करने के लिए कोई भी सफाईकर्मी नहीं आता है। सड़कों पर भी झाडू भी नहीं लगाई जा रही है। सरकारी नल भी काफी लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। सड़कों पर गंदगी रहने से कालोनीवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि नगरवासी टैक्स भी जमा करते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। वहीं वार्ड 35 में भी रूपचंद वाली गली में भी लोगों को परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। गली में नालियां टूटी पड़ी हुई हैं, खाली पड़े प्लाटों में गोबर के ढेर लगना आदि शिकायतें हैं। गंदगी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। मामले की शिकायत कई बार सभासद से लेकर पालिका अफसरों से की जा चुकी है, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें