फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमले में शहीद के परिजनों से ठगी में वांछित बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सली हमले में शहीद के परिजनों से ठगी में वांछित बदमाश दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित निजामपुर के जंगल में शुक्रवार दोपहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी। घायल बदमाश सीआरपीएफ की वर्दी पहने हुए था। पकड़ा गया बदमाश नक्सली हमले में शहीद जवान शोभित शर्मा की मां से सात लाख की ठगी में वांछित था। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, एक बाइक, दो खोखे और 47 सौ रुपये बरामद किए हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महवीर सिंह चौहान को मुखबिर ने सूचना मिली कि पिलखुवा की ओर से बाइक सवार दो संदिग्ध हापुड़ की तरफ आ रहे है। जिनमें से एक पुलिस की वर्दी में है। सूचना पर पुलिस ने निजामपुर बाइपास के पास बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों को रुकने का इशारा करने पर दोनों हाइवे किनारे जंगल के रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को निजामपुर के जंगल में घेर लिया। पुलिस से खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग में सीआरपीएफ की वर्दी पहने एक बदमाश को पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। जबकि पुलिस ने उसके साथी को भी दबोच लिया। हालांकि मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच का एक सिपाही सोनू भी घायल हो गया। मौके से दो तमंचे, एक बाइक, चार कारतूस, दो खोखे और 47 सौ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दबोचे गए बदमाश मथुरा के थाना राजा क्षेत्र के ब्योन्ही, आचरू लाधौरा निवासी हरेंद्र पुत्र बच्चू सिंह और मथुरा के राधापुरम कालोनी क्षेत्र निवासी विष्णु उर्फ छोटू पुत्र मुन्ना है।
सौलाना में शहीद के घर ठगी को जा रहे थे बदमाश
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सौलाना निवासी शहीद फौजी जितेंद्र लाल के घर ठगी के इरादे से जा रहे थे। इन्हीं बदमाशों ने दो माह पहले हापुड़ के सीआरपीएफ शहीद शोभित शर्मा के परिवार से सात लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में भी ठग चुके हैं करोड़ों
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने उत्तर प्रदेश समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत अन्य राज्यों में देश के लिए शहीद जवानों के परिजनों से करोड़ों की ठगी की है और संपत्ति जुटाई है। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें