कांवड़ यात्रा के चलते 29 को बंद रहेंगे स्कूल
हापुड़। कांवड़ यात्रा के चलते जिलेभर के स्कूल/कॉलेज 29 के बंद रहेंगे। 30 जुलाई को शिवरात्रि के चलते अवकाश रहेगा। 31 जुलाई को यथासमय स्कूल खुलेंगे। डीएम के आदेश पर डीआईओएस व बीएसए ने सभी स्कूलों को निर्देशित कर दिया है।
30 जुलाई को शिवरात्रि के मद्देनजर शिवभक्त गंगा का पवित्र जल लेने के लिए रवाना होने लगे हैं। 29 जुलाई को सड़कों पर शिवभक्तों की बड़ी संख्या रहेगी। ऐसे में डीएम ने 29 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
30 जुलाई का अवकाश पूर्व में ही घोषित है, ऐसे में सभी स्कूल 31 जुलाई को यथासमय खुलेंगे। छात्रों को 27 व 28 जुलाई को स्कूल जाना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि डीएम के आदेश से शिक्षकों को अवगत करा दिया है। 29 व 30 जुलाई को अवकाश रहेगा।