फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बना रहे थे 11 शातिर बदमाश, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती की योजना बना रहे थे 11 शातिर बदमाश, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सहसपुरा पुल के पास दो कारों में सवार 11 शातिर किस्म के बदमाश किसी बड़ी वारदात, डकैती को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसी दौरान सिंभावली पुलिस ने गश्त के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार रात थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिसबल के साथ क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखिबर ने सूचना दी कि गांव सहसपुरा स्थित नहर की पटरी के पास कार सवार कुछ संदिग्ध किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। इस सूचना पुलिस ने घेराबंदी कर 11 आरोपियों को दबोच लिया। आरोपितों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन तमंचे, पांच कारतूस, दो छुरी, तीन टार्च, तीन डंडें, तीन एटीएम कार्ड, दो कार बरामद हुई। गहनता से जांच करने पर पता चला कि पकड़े गए आरोपित शातिर किस्म के अपराधी है, जो डकैती और एटीएम संबंधित अपराध करने में माहिर हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला बुलंदशहर थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव चिट्ठा निवासी इकबाल पुत्र फारुख खां, छोटे पुत्र नवी खां, तुफैल पुत्र निसार, कदीम पुत्र फैमुद्दीन, बिट्टू पुत्र सगीन खां, वाहिद पुत्र रहीस खां, नदीम पुत्र ग्यासुद्दीन, खालिद पुत्र रहीश खां, जाहिद पुत्र नन्हें खां, थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी फईमुद्दीन पुत्र नईमुद्दीन और जनपद अमरोहा थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पसरौला निवासी नजीमुद्दीद पुत्र ताहिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपित के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि लूट, चोरी, डकैती की संगीन घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें