फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई बस
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ रोड फ्लाई ओवर के गांधी आश्रम वाले छोर पर लगे पोल से मूसलाधार बारिश के दौरान एक रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टकरा गई। इस हादसे में बस का चालक परिचालक घायल हो गए जबकि यात्री सुरक्षित बच गए।
बस के परिचालक राहुल ने बताया कि उक्त बस गाजियाबाद डिपो की है जो कांवड़ियों को हरिद्वार पहुंचाकर वापस लौट रही थी।
शाम करीब पांच बजे मूसलाधार बारिश के दौरान मेरठ की ओर से गांधी आश्रम के पास फ्लाई ओवर पर चढ़ते समय अचानक एक बाइक सवार बस के आगे आ गया जिसे बचाने के प्रयास में बस पास में खड़े पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक का कहना है कि इस हादसे में उसे तथा चालक शिवम उर्फ सोनू को चोट आयी है। गनीमत रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सभी यात्रियों को दूसरी बसों रवाना किया गया। बस में कुल 10 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें