फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर लगाए जाएंगे खुले में रखे ट्रांसफार्मर, शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल पर लगाए जाएंगे खुले में रखे ट्रांसफार्मर, शुरू हुआ काम
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में सड़क किनारे खुले में नीचे रखे ट्रांसफार्मर को पोलों पर रखवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक्सईएन के निर्देश पर कांवड़ मार्गों पर प्राथमिकता से यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिवरात्री के मद्देनजर लाखों शिवभक्त हापुड़ से होकर विभिन्न मार्गों पर गुजरते हैं। इनमें दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड मुख्य हैं। कई ट्रांसफार्मर इन मार्गों पर खुले में नीचे रखे हुए थे। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिहाज से एक्सईन के निर्देश पर निगम कर्मियों ने विद्युत पोलों पर इन ट्रांसफार्मरों को रखवाना शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था से आए दिन होने वाले हादसों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि शिवभक्तों की सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें