फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त
विज्ञापन

हापुड़। सावन माह के प्रथम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। इस दौरान बम बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।
सोमवार से सावन माह प्रारंभ हो गया है। सावन का प्रथम सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचने लगे। कई मंदिरों में श्रद्धालु नंगे पैर हाथों में दूध और जल लेकर पहुंचें। जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

शहर के शिवपुरी स्थित शिव मंदिर, चंडी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, आवास विकास शिव मंदिर, पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर, बाबा बख्तावर नाथ मंदिर, गांव सबली स्थित शिव मंदिर, ग्राम छपकौली स्थित शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
इस दौरान मंदिर प्रांगण बम बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने व्यवस्था की और मंदिरों में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया।
नगर पालिका की तरफ से मंदिर जाने वाले रास्तों पर सफाई कराई गई और मंदिरों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रही।
कांवड़ियों के जयघोष से शिवमयी हुई गंगानगरी
फोटो 6, 7
माई सिटी रिपोर्टर
गढ़मुक्तेश्वर। सावन माह के पहले सोमवार को गढ़ के मुक्तेश्वरा महादेव(नक्का कुआं) मंदिर, पंचायती मंदिर, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर मंदिर, दत्तियाना के भूतेश्वर लाल मंदिर समेत विभिन्न स्थानों के मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया।
प्रात:काल से ही गंगा में हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िए गंगा जल लेकर अपने गंतव्य स्थलों को रवाना हो गए। वहीं गंगा पार से जुडे़ जनपद अमरोहा जनपद के शिवभक्तों का सोमवार की सुबह को गंगानगरी में आगमन हुआ, जिन्होंने गंगा जल ले जाकर अपने निकटतम मंदिरों में भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। स्थानीय व्यापारी ब्रजघाट गंगा से 50 हजार से भी अधिक शिवभक्तों द्वारा कांवड़ भरकर ले जाने का अनुमान लगा रहे हैं।
भाजपा विधायक ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमल मलिक ने गढ़ स्थित श्री भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय परिसर में बने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना की। विद्यालय के अध्यक्ष अशोक सिंघल, प्रबंधक ओमप्रकाश गोयल, प्राचार्य मनमोहन कौशिक, डॉ.हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व प्राचार्य सतीश दत्त शर्मा, विरेंद्र चौहान, राजू सिंह, प्रह्लाद शास्त्री, मोहनलाल शर्मा, विनोद शास्त्री, आचार्य अमित, विशाल, गोविंद शर्मा, विरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार समेत महाविद्यालय के छात्रों ने विधायक का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

फोटो मोडम से
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। पहले सोमवार को शिव मंदिरों में प्रात काल से ही भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं ने पहुंचना प्रारंभ कर दिया। भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया और पूजन किया। नगर के प्राचीन चंडी मंदिर, शिव गढ़ी मंदिर, महामाश मंदिर, छोटी चंडी मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर, गुलरू बाबा मंदिर, महादेव मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में शिव भक्तों की भी देखने को मिली। वहीं दिनभर उपवास रखकर भक्त भगवान शंकर की भक्ति में लीन दिखाई दिए। कई मंदिरों में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। पंडित पवन शर्मा के अनुसार जो भी मनुष्य भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना करते हैं, तो भोलेनाथ उनके सारे कष्टों को हर लेते हैं। उनके अनुसार इस वर्ष सोमवार को ही श्रावण मास का प्रारंभ और समापन हो रहा है। जबकि विशेष संयोग पड़ने के कारण इस बार श्रावण मास में पड़ने वाले सभी सोमवार का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें