फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटे बढ़ाने की मांग पर छात्रों ने कालेज में की तालाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने तालाबंदी कर कॉलेज के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज में सीटें बढ़ाने की मांग पर एबीवीपी और सपा छात्रसभा के आह्वान पर छात्रों ने कालेज में तालाबंदी कर, जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों को भी कालेज के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। ऐसे में फार्म जमा करने पहुंचे छात्रों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया, प्राचार्या को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत नहीं दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
एबीवीपी के विभाग संयोजक व छात्र मोहित पाल व विभाग सह संयोजक हर्षदीप त्यागी ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष में जो प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, उसमें अनियमितता की गई है। जिन छात्रों के अंक 50 फीसदी से अधिक हैं, उन्हें तो प्रवेश दिया नहीं गया, 40 फीसदी से कम अंक वालों को प्रवेश दिला दिए गए हैं।
विज्ञापन

सपा छात्र नेता रविंद्र यादव ने बताया कि कालेज के इस रवैये से सैकड़ों छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इन छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए 25 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएं, या संध्याकालीन कक्षाओं का संचालन किया जाए। इन मांगों को लेकर सुबह 9 बजे से छात्र कालेज के बाहर एकत्र होना शुरू हो गए।
कालेज प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर तालाबंदी कर दी। ऐसे में शिक्षक भी अंदर नहीं जा सके। बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए फार्म जमा करने पहुंचे छात्रों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक कालेज के बाद छात्र हंगामा करते रहे।
इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र सीटें बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद दोनों गुटों के छात्रों का एक-एक प्रतिनिधि मंडल प्राचार्या कक्ष में पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। प्राचार्या ने उनकी मांग को सीसीएसयू तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
दीवार कूदकर अंदर पहुंचे छात्र-
एसएसवी पीजी कालेज में तालाबंदी के बाद फार्म जमा करने पहुंचे छात्रों ने काफी देर इंतजार करने के बाद कालेज की दीवार कूदना मुनासिब समझा। गेट और दीवार कूदकर छात्र अंदर प्रवेश कर रहे थे।
धरना प्रदर्शन करने वालों में गौरव गोयल, हर्षदीप त्यागी, जॉनी जाटव, पुनीत अग्रवाल, कार्तिक, संदीप सिरोही, विशाल, सोनवीर सिंह, बिट्टू, विपिन कुमार, आदित्य कुमार, पीयूष, रोहित जाटव, अवधेश त्यागी, कुनाल, सुरेंद्र, दानिश अली, युसूफ राजा, निहार त्यागी, संजीव, सूरज, राजा, सोनू कश्यप, शिवम निर्वाण, प्रवीण कुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन दयाल ने कहा कि छात्रों को प्रवेश से वंचित नहीं रखा जा सकता। यदि छात्र प्रवेश से वंचित रहे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्या डा.शशि वशिष्ठ का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया में पूर्णत पारदर्शिता बरती गई है। कोई अनियमितता नहीं हुई है, छात्रों की मांग को सीसीएसयू तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें