फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक सभा का आयोजन
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में रविवार को शहर कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल ने कहा कि शीला दीक्षित के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है, उनके निधन से देश की राजनीति में खालीपन आ गया है। सैय्यद अयाजुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता उनके निधन से बेहद दुखी है और उनके नेतृत्व को देश हमेशा स्मरण रखेगा। दिल्ली में उनका 15 साल का कार्यकाल विकास कार्य के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि शीला दीक्षित का जीवन सरलता से भरा हुआ था। उनमें बहुत आत्मीयता थी और जीवन के आखिरी समय तक वह कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करती रहीं।
विज्ञापन

शोक सभा में रघुवीर सिंह गौतम, निखिल वत्स, अभिषेक गोयल, यशपाल सिंह, नरेश भाटी, कुणाल गौतम, गौरव गर्ग, राजमोहन सिंह, दयाशंकर सागर, मदन शर्मा, शिवम सागर, विक्की शर्मा, वाईके शर्मा, विजय कुमार, निक्सन गौतम, देवेंद्र कुमार, अनूप कुमार, धर्मेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें