फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता मान की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता मान की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला साकेत कालोनी निवासी अधिवक्ता नरेंद्र सिंह मान की पुत्री ने पीसीएसजे परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अधिवक्ता नरेंद्र सिंह मान मूलरूप से हापुड़ के गांव नली हुसैनपुर की रहने वाले हैं। उनकी पुत्री अंकिता चौधरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एलएन पब्लिक स्कूल से की थी। मेरठ कालेज से बीएएलएलबी की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2014 में उन्होंने एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में एलएलएम उत्तीर्ण की। पीसीएसजे की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अंकिता का पूरा परिवार गदगद है।
विज्ञापन

वहीं लज्जापुरी निवासी तरुण कुमार पुत्र रामौतार सिंह ने पीसीएसजे की परीक्षा में 439वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता बाबूगढ़ छावनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनकी माता कृष्णा गृहणी हैं। उनके बड़े भाई ललित कुमार मेरठ में बीएसएनएल में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें