फोटो संख्या- 23
उज्जवला योजना के तहत 30 महिलाओं को बांटे कनेक्शन
- गांव काठीखेड़ा में गैस सर्विस एजेंसी संचालकों ने कैंप लगाया
माई सिटी रिपोर्टर
हापुड़। क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में हापुड़ गैस सर्विस एजेंसी के संचालकों की ओर से सुरक्षा एवं उज्ज्वला कैंप लगा। इसमें तीस महिलाओं को कनेक्शन दिए गए। लोगों को योजना के संबंध में जानकारी भी दी गई।
गैस सर्विस की संचालिका निर्मल कसाना ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। गैस एजेंसी की ओर से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षा को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए। लोगों को गैस प्रयोग और किसी हादसे के दौरान इससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी गयी। शिविर में ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर आकाश मित्तल, तरुण सिद्धू, रोनिक शर्मा, महेंद्र सिंह, विजय कुमार, रुपम और संतरपाल सिंह आदि मौजूद थे।