फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देखने आए युवकों ने कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म देखने आए युवकों ने सिनेमा के कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित सिनेमा हाल में फिल्म देखने आए युवकों ने किसी बात को लेकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी सलमान अपने दोस्तों के साथ शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के लिए आया था। किसी बात को लेकर युवकों का सिनेमा हॉल के कर्मचारी अर्जुन के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। युवक के साथ आए युवकों ने कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। जिससे हाल में अफरा तफरी मच गयी। लोगों में भगदड़ मच गयी। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने सलमान को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और युवक को हिरासत में ले लिया। बाकी युवक फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें