फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर काम कर रहे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खदैड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास पर काम कर रहे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खदैड़ा
विज्ञापन

हापुड़। गांव रसूलपुर के पास बाईपास पर काम कर रहे कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को शुक्रवार को ग्रामीणों ने खदैड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अंडरपास न बनने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही सोमवार को जिला मुख्यालय का घेराव कर, अधिकारियों से जवाब मांगने का भी निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है एनएच-24 के सामांतर एक बाईपास बनाया जा रहा है, जो गांव रसूलपुर, गढ़ी, नली, भड़ंगपुर, लुखराड़ा, नूरपुर, भमैड़ा, अल्लीपुर, भिम्बयारी, शाहपुर, फतेहपुर, काकोड़ी आदि से होकर निकाला जा रहा है। इस बाईपास के निर्माण में गांवों के संपर्क मार्गों भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसके विरोध में बीते दिनों ग्रामीणों ने रसूलपुर में पंचायत कर, एनएचएआई के कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय का घेराव कर, डीएम को मामले से अवगत करा, जल्द राहत नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। साथ ही अंडरपास न बनने तक बाईपास पर कार्य शुरू न होने देने का भी अल्टीमेटम दिया था।
शुक्रवार को बाईपास पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मिट्टी आदि डालने के लिए पहुंच गए। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो लोग बाईपास पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ देख कर्मचारी अपने डंपर, मशीनों को लेकर भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने खेतों में पेड़ के नीचे आराम कर रहे एनएचएआई के कर्मचारियों को जमकर लताड़ा, अंडरपास न बनने तक यहां दिखने पर बंधक बनाने की चेतावनी दी।
रसूलपुर निवासी जतिन चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को रविवार तक का समय दिया है। यदि अंडरपास बनाने की स्वीकृति न मिली तो सोमवार को कलक्ट्रेट पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद भी राहत नहीं मिली तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर इंद्रराज सिंह, मंगू, हुकुम सिंह, तेजवीर सिंह, कंजपाल, समरपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, श्यामवीर पाल, रिंकू, परविंदर, सौराज सिंह, रवि करण, मोमीन, इस्लाम, सुधीर कुमार, श्यामवीर पाल, गुरवचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें