इंटर स्कूल बैडमिंटन में एलएन स्कूल का परचम
हापुड़। गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। एलएन स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना।
स्कूल के खेल कूद प्रशिक्षक योंगेद्र पाल सिरोही ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलों में कॅरियर बनाने के लिए युवाओं को इस खेलों में भाग लेना चाहिए। प्रधानाचार्या डा. आराधना वाजपेई ने कहा कि स्कूल वह जगह है जहां बच्चे पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक व मानसिक रूप से अपना व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं, आज खेल जगत में अपार संभावनाएं हैं।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक/बलिका सिंग्लस में जैसिका व राज ने प्रथम, आशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 डब्लस प्रतियोगिता में नवज्योति पब्लिक स्कूल के एतहश्याम एवं अविस प्रथम रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल के करन राज व अघम सिंह ने अंडर-17 डब्लस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका अंडर-17 में रीतिका ने प्रथम, बालक वर्ग में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर जैसिका व राज को अंडर-14 में बेस्ट बैडमिंटन प्लेयर चुना गया। अंडर-17 में सुमित व रीतिका को बेस्ट बैडमिंटन का खिताब मिला।
कालेज के डायरेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सचिन विनय त्यागी ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। संस्था के सह सचिव केेके अग्रवाल, सदस्य मधु अग्रवाल, पवित्रा त्यागी, करुणा अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। मौके पर पीटीआई यक्षवीर सिंह तोमर, निशांत शर्मा, सीमा त्यागी का सहयोग रहा।