फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट दौड़ रही बस सीज, दो के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना परमिट दौड़ रही बस सीज, दो का किया चालान
विज्ञापन

हापुड़। जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की फिटनेस और परमिट की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। बिना परमिट चल रही एक यूनिवर्सिटी की बस को सीज कर दिया। जबकि दो स्कूल बसों के चालान किए गए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा जनपद में संचालित स्कूलों की बसों के परमिट और फिटनेस की जांच के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा व उनकी टीम द्वारा जनपद में दौड़ रही स्कूल बसों की फिटनेस एवं परमिट की जांच की गई। जांच के दौरान रामा यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित बस की फिटनेस एवं परमिट समाप्त के उपरांत भी बस का संचालन किया जा रहा था। एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए बस को टीपी नगर चौकी में सीज कर दिया गया। इसके अलावा श्रीराम विद्यालय एवं नीलगंगा स्कूल की बसों स्कूल की बसों का भी चालान किया गया। इसके अलावा सीट बेल्ट और हेल्मेट की भी जांच की गई। अभियान में पीटीओ मनोज गुप्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें