फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की अधिक खपत पर 19 चालकों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल की अधिक खपत पर 19 चालकों को चेतावनी
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों में तैनात 19 संविदा चालकों ने डीजल की अधिक खपत दिखाई है, जो निर्धारित औसत से काफी अधिक है। इस मामले में एआरएम ने चेतावनी जारी कर, चालकों को सुधरने की हिदायत दी है। भविष्य में सुधार न होने पर कार्रवाई की बात कही है।
रोडवेज बसों के संचालन को लेकर अफसर गंभीर हैं। तेल खपत से लेकर मेंटेनेंस पर नजर रखी जा रही है। जून महीने में 19 संविदा चालकों ने डीजल की औसत खपत काफी अधिक दिखायी है, जो निर्धारित मात्रा से काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के पकड़ में आने के बाद एआरएम ने संविदा चालक के रूप में तैनात चमन सिंह, जितेंद्र चतुर्थ, राकेश द्वितीय, राजपाल सिंह, पवन चतुर्थ, गजेंद्र प्रथम, राजीव तृतीय, मनोज पंचम, अशोक चौधरी, प्रेमपाल द्वितीय, जयभगवान, संजय कश्यप, दिनेश द्वितीय, इस्माईल, सुरेंद्र, सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, पवन तृतीय, वीरसैन को चेतावनी जारी की है।
एआरएम एनपी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें