फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से दूर लगेंगे कांवड़ शिविर, थाना पुलिस पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क से दूर लगेंगे कांवड़ शिविर, थाना पुलिस पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे लगने वाले शिविर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क से दूर हटकर लगाये जाएंगे। इसके अलावा शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी थाना पुलिस की होगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इन निर्देशों के तहत कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले कांवड़ सेवा शिविरों को सड़कों के किनारे से थोड़ा पीछे हटाकर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि सड़क पर वाहन गुजरने के दौरान किसी प्रकार का हादसा न होने पाये। इसके अलावा कांवड़ सेवा शिविर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस की होगी। खासकर देहात क्षेत्र और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी से निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों पर रात के समय निरंतर गस्त करने को कहा गया है। इसके अलावा पुलिस ऐसे संवेदशनशील स्थानों को चिन्हित कर रही है, जहां शिविर लगाये जाते हैं। हाफिजपुर थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि आदेशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें