फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई में नहीं दिया प्रवेश, बीएसए ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीई में नहीं दिया प्रवेश, बीएसए ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत चयनित छात्रों को प्रवेश न देने के मामले में बीएसए ने रेलवे स्टेशन स्थित एक स्कूल को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
आरटीई के तहत जिले के 635 गरीब छात्रों को बीते दिनों लॉटरी माध्यम से विद्यालय आवंटित किए गए थे, लेकिन कई स्कूल ऐसे हैं जो छात्रों को अपने यहां प्रवेश नहीं देना चाहते। अभिभावकों की शिकायत पर शुक्रवार को बीएसए ने रेलवे स्टेशन स्थित एक स्कूल को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरटीई में छात्रों को प्रवेश न देने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी, मान्यता को भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें