फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात से मौसम सुहावना, जलभराव से मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बरसात से मौसम सुहावना, जलभराव से मुसीबत
विज्ञापन

हापुड़। गर्मी और उमस के बीच बृहस्पतिवार दोपहर कुछ देर के लिए पड़ी बरसात ने मौसम को एक बार फिर ठंडा कर दिया। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं थोड़ी देर हुई तेज हवाओं के साथ बरसात ने शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव कर दिया। जिससे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
मानसून क्षेत्र में सक्रिय हो चुका है, लेकिन अभी भी क्षेत्र में लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर बाद करीब चार बजे आसमान पर काले बादल छा गए। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गयी। तेज हवाओं के साथ लगभग आधा घंटे तक बारिश पड़ने से तापमान गिर गया। लोगों को भयंकर उमस और गर्मी से राहत मिली। बच्चों ने घरों की छत पर चढ़कर बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर थोड़ी ही देर पड़ी बरसात के कारण शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। स्वर्ग आश्रम रोड, मीनाक्षी रोड, गोल मार्केट, शिव पुरी आदि मोहल्लों में सड़कों पर पानी फैल गया। हालांकि कुछ ही देर में हालात भी सामान्य हो गये। लेकिन थोड़ी सी बारिश के बाद शहर में हो रहे जलभराव से नगरवासी घंटों चलने वाली बरसात में शहर में की होने वाली स्थिति से डरे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें