वॉटर एटीएम मशीन हटने से रेल यात्रियों की जेब पर डाका
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर वॉटर एटीएम मशीन हटने से यात्रियों को मंहगा बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसकी वजह से लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ पर बढ़ रहा है। वहीं अफसर पानी के मशीनों के हटाए जाने का कारण बेहतर सर्विस नहीं मिल पाना बता रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर लोगों की सुविधा के लिए पीने के पानी की मशीनें लगाई गईं थी। ताकि लोगों को स्वच्छ व ठंडा पानी मिलना सुनिश्वित हो सके। मशीनों से पानी लेने के लिए लोगों को निर्धारित धनराशि भी चुकानी पड़ती थी। इससे लोगों को दो से पंाच रुपये में 200 एमएल से लेकर एक लीटर में पानी मिल जाता था, लेकिन पिछले दिनों रेलवे स्टेशन से सभी मशीनों को हटवा दिया गया। सफर करने वाले लोगों को वॉटर एटीएम मशीन हटने से परेशानी होने लगी है। जहां वह कम रुपये में ही अपनी प्यास बुझा लेते थे। वहीं अब उन्हें 20 रुपये में एक लीटर महंगा बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। ॉ
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि वॉटर मशीनों का संचालन ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा था। लोगों को पीने के पानी की सुविधा नहीं मिल पा रह फिलहाल मशीनों को हटवा दिया गया है।