बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग
हापुड़। गांव आरिफपुर मंढ़ैया में जर्जर विद्युत लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत के मामले में मंगलवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर, निगम अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व कार्रवाई की मांग उठाई।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों आरिफपुर मंढैया में खेत पर काम करने गए किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कई बार जर्जर विद्युत लाइन की बदली की शिकायत की गई। लेकिन जर्जर तारों की बदली नहीं की जा सकी।
इसके विरोध में मंगलवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि जल्द उचित कार्रवाई कर, किसान को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर ललित कुमार, सुबीश त्यागी, रामपाल सिंह, राजीव आदि मौजूद रहे।