फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसकर दिनभर परेशान रहे लोग, रुकते-रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसकर दिनभर परेशान रहे लोग, रुकते-रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

हापुड़। सोमवार को एक बार फिर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वाहनों के दबाव के कारण सुबह से ही सड़कें जाम हो गई। तहसील चौराहे पर दोपहर तक रुक कर जाम लगता रहा। गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन उमस के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई।
सोमवार को दिन निकलते ही शहर में वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। सुबह से ही वाहनों के दबाव के चलते तहसील चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते चौराहे से जुड़ने वाले प्रत्येक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे नजर आने लगी। हालांकि आसमान पर छाये बादलों के कारण धूप में तो तेजी नहीं थी, लेकिन उमस के कारण लोगों को जाम में फंसकर रुकना भारी पड़ रहा था। दरअसल, सुबह के समय हापुड़ शहर में तो ब बारिश नहीं हुई, लेकिन बाबूगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने यहां धूप निकलने पर उमस बढ़ गयी। ऐसे में जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे जाम की स्थिति सामान्य होने पर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार का कहना है कि जाम को लेकर पहले भी कई बार दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान जारी है। इससे हालातों में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें