फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर दबोची

विज्ञापन
विज्ञापन
50 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर दबोची
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार होने में कामयाब हो गए। मौके से दो कार भी बरामद की गयी हैं। इन कारों के माध्यम से गैंग उड़ीसा से लाकर दिल्ली व आसपास के राज्यों में गांजे की सप्लाई किया करता था।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने हाफिजपुर पुलिस द्वारा शनिवार रात बुलंदशहर रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महमूदपुर के चौराहे की ओर से नहर के रास्ते दो कार आती दिखायी दी। जब पुलिस ने कारों को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार वापस भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार में सवार महिला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन लोग फरार होने मेें कामयाब हो गए। पुलिस ने कार से करीब 50 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी जा रही है। गिफ्तार महिला की पहचान खाला उर्फ संजो उर्फ संजीदा पत्नी वकील निवासी गुराना रोड बड़ौत बागपत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिजपुर थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि पकड़ी गयी महिला गैंग की सरगना है, पूछताछ में उसने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर उसे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों में सप्लाई करते थे। फरार आरोपियों के नाम राहुल पुत्र चंद्रपाल सिंह आजाद नगर बड़ौत, सोमीन पुत्र बाबू व भूरा पुत्र मौसम निवासी कांशीराम कालोनी बड़ौत बताये गए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें