फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती पर लगा ब्रेक, आज से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौज मस्ती पर लगा ब्रेक, आज से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

हापुड़। जिलेभर के परिषदीय और निजी स्कूलों में सोमवार से करीब डेढ़ लाख छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सात जुलाई तक स्कूलों को बंद करा दिया था। ऐसे में लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को छात्र पढ़ाई के लिए स्कूलों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ग्रीष्माकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से स्कूलों को खोला जाना था, लेकिन भीषण गर्मी के चलते डीएम के आदेश पर इन स्कूलों में सात जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया गया। इन दिनों आसमान में छाए बादलों से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिलेभर में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल सोमवार से खोले जाएंगे। छात्रों ने स्कूल जाने की तैयारी पूरी कर ली है। इतना ही नहीं स्कूलों में भी शिक्षकों ने पढ़ाई की रूपरेखा बना ली है। जिलेभर के परिषदीय और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के करीब डेढ़ लाख छात्र अध्यनरत हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह का कहना है कि स्कूलों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से सभी स्कूल नियमित समय पर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें