फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर हुआ महिला का प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर हुआ महिला का प्रसव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में चिकित्सक द्वारा भर्ती करने से इनकार करने पर महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।
मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली एक महिला कई साल से गंगानगरी ब्रजघाट में अपनी मां के साथ झोपड़ी डाल कर रहती है। बुधवार की रात महिला को प्रसव पीड़ा होने पर मां समेत आसपास के लोग उसे लेकर एक स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचे। लेकिन संचालक ने महिला चिकित्सक न होने के कारण उसे भर्ती करने से मना कर दिया और दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। लेकिन प्रसव पीड़ा तेज होने के चलते महिला एक धर्मशाला के बाहर बैठ गई। जिसे पीड़ा से कराहते हुए देख कर आसपास रहने वाली और कुछ महिला श्रद्धालु मौके पर एकत्र हो गईं। जिन्होंने कपड़ों से घेरा बनाकर महिला का सुरक्षित प्रसव करा दिया। प्रसव के कुछ देर बाद महिला बच्चे को साथ लेकर अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 102 एंबुलेंस सेवा चलाई हुई है। जिस पर फोन कर जच्चा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कर निशुल्क सेवा दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें