फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के बीच कार्तिक मेला शुरू

विज्ञापन
गढ़ मेला मार्ग पर हो रहे गड्ढे, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
अधूरी तैयारियों के बीच कार्तिक मेला शुरू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन पिछले एक माह से तैयारी कर रहा था और 29 अक्तूबर तक सभी तैयारी पूर्ण करने का दावा किया था। लेकिन प्रशासन के दावे फेल नजर आए। शुक्रवार को आधी अधूरी तैयारी के बीच मेला शुरू हो गया। मेला मार्ग से लेकर मेला स्थल पर अभी भी अव्यवस्थाएं वहीं घाटों का निर्माण कार्य अभी तक चालू नहीं हो पाया है।
खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को 2018 में राजकीय मेला घोषित कर दिया गया था। लेकिन राजकीय मेले जैसी सुविधाएं देने में प्रशासन असफल साबित हो रहा है। 19 अक्तूबर को जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम और एसपी मे मेले में होने वाली सभी तैयारियों को 29 अक्तूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित तिथि तक तैयारी अधूरी मिली। मेले में कई अस्थाई मार्ग, पथ प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, स्नान घाट और गंगा में बैरिकेडिंग नहीं लग पाई हैं। जबकि श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

सड़कें नहीं हुई गड्ढामुक्त
मेला स्थल से पहले गंगा द्वार के पास टूटी सड़कों में श्रद्धालु हिचकौले खाने को मजबूर हैं। जबिक ठेकेदार को पेचवर्क का कार्य दिया हुआ है, उसके बावजूद भी सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं करा पाए हैं। वहीं हापुड़ और दिल्ली को जाने वाले अस्थाई मार्ग अभी तक तैयार नहीं हो पाया है। जिससे वहां पर वाहन भी फंस रहे हैं।
नहीं पहुंचे मोबाइल शौचालय
कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने निरीक्षण के दौरान कहा था कि मेला स्थल पर खुले में शौच न किया जाए। सभी जनपदों समेत पालिकाओं से मोबाइल शौचालयों की व्यवस्थाएं कराई जाएं, लेकिन अभी शौचालय नहीं पहुंच पाए हैं।
नहीं हुई पथ प्रकाश व्यवस्था
गंगा मेले में जाने वाले सदर मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है। लेकिन अन्य सेक्टरों में अभी बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। जो एक बड़ी समस्या है। रात होने पर मेला स्थल अंधेरे में खो जाता है।
विज्ञापन

कोट-
जिला पंचायत द्वारा जिन ठेकेदारों को कार्य दिया गया है, यदि वह कार्यों में लेट लतीफी करते पाए जाते हैं, तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सभी ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। - विवेक यादव, एसडीएम, मेलाधिकारी

गढ़ खादर मेले में अभी तक नहीं बन पाया स्नान घाट, न ही लगी बैरिकेडिंग।- फोटो : GARH

गढ़ मेले में पुलिस लाइन में तैयार हुए तंबु।- फोटो : GARH

गढ़ खादर मेले में बनने वाले हापुड़ और दिल्ली सेक्टर की अस्थाई सड़क भी नहीं हुई तैयार।- फोटो : GARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें